नहटौर सहित क्षेत्र कई गाँवों में बेसहारा पशु लम्बे समय से खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुँचा रहे है। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियो से शिकायत भी की है मगर कोई समाधान नहीं हो सका है। इस सम्बन्ध में अधिकारियो का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा।
आज रविवार को क्षेत्र के ग्राम बल्ला शेरपुर के किसानो ने फसलों को नुकसान पहुँचा रहे बेसहारा पशुओ को ले जाकर गाँव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छोड़ दिया और इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व ब्लॉक के अधिकारियो को दे दी। किसानो ने अधिकारियो से बेसहारा पशुओ को गौशाला भेजने की माँग की है। किसानो का कहना है कि इस सम्बन्ध में कई बार अधिकारियो से शिकायत की जा चुकी है मगर कोई समाधान नहीं किया गया है।
इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान फरमान अंसारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में गौशाला बनाने हेतु अभी तक कोई भूमि चिन्हित नहीं की गयी है। गाँव में स्थित चरागाह की भूमि पर कुछ लोगो ने अवैध रूप से कब्ज़ा किया हुआ है। दूसरी ओर इस सम्बन्ध ने एसडीओ पंचायत सुशील कुमार ने बताया कि विकास खंड की ग्राम पंचायत महमूदपुर बुजुर्ग तुराब नगर में गौशाला का विस्तार कार्य तेजी से किया जा रहा है। ये कार्य पूर्ण होते ही इन पशुओ को वहाँ पहुँचा दिया जायेगा।
अभी तक पाठक संख्या |
Tags :
Distt. Bijnor News
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments