आज शुक्रवार की सुबह बिलासपुर थाना क्षेत्र मे कैंटर की टक्कर लगने पर अनियन्त्रित हूई एक कार सड़क पर पलट गयी। इस दुर्घटना मे कार सवार पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलो को कार से बाहर निकाला। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुॅची पुलिस दोनो वाहनो को थाने ले आयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 10 बजे केमरी रोड निवासी रवि गंगवार अपने पिता वीर सिंह गंगवार व किरायेदार निछत्तर सिंह के साथ बहेड़ी जाने के लिये कार से निकले थे। बाबा पार्क के सामने पहुॅचने पर इनकी कार को आगे चल रहे एक कैंटर ने अचानक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बीच सड़क मे ही पलट गयी। इस हादसे मे कार सवार पिता पुत्र समेत तीनो लोग घायल हो गये। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार तीनो घायलो को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुॅची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को सीधा कराया। इस हादसे मे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने दोनो वाहनो को अपने कब्जे मे लेकर थाने लाकर खड़ा कर लिया। पुलिस के अनुसार कैंटर चालक दिल्ली से प्लास्टिक भरकर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जा रहा था। टोल टैक्स बचाने के लिये उसने केमरी का रास्ता चुना। प्रभारी निरीक्षक बिलासपुर तेजवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। इस सम्बन्ध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी है।
अभी तक पाठक संख्या |
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments