आज शुक्रवार को काॅग्रेसियो ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट परिसर मे मोदी सरकार व ईडी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। काॅग्रेसियो ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।
पाठको को बताना उचित होगा कि पिछले कुछ समय से नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय गाॅधी परिवार के सदस्यो से पूछताछ कर रहा है। पहले राहुल गाॅधी से व इस समय सोनिया गाॅधी से इस सबंध मे पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ का देश भर मे काॅग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे है और साथ ही भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरूपयोग करने के आरोप लगा रहे है। इसी क्रम मे आज शुक्रवार को काॅग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट पहुॅचे कार्यकर्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया व भाजपा विरोधी नारे लगाये। इस दौरान ओमकार सिंह कटारिया ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केन्द्रीय जाॅच एजेन्सियो का दुरूपयोग कर रही है। ईडी द्वारा बार बार पूछताछ कर राहुल गाॅधी व सोनिया गाॅधी को परेशान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नही हैै। ओमकार सिंह कटारिया ने मोदी सरकार को ब्रिटिश हकूमत से भी अधिक जुल्म व अन्याय करने वाली सरकार बताया। उन्होने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार के वशीभूत होकर संविधान की मर्यादा भी भूल चुकी है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस काॅग्रेस कार्यकर्ताओ पर लगातार जुल्म कर रही है।
धरना प्रदर्शन के बाद काॅग्रसियो ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी बीके त्रिपाठी को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष सुखराज सिंह सहित दर्जनो काॅग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभी तक पाठक संख्या |
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments