AD BANNER

शनिवार, जुलाई 23, 2022

thumbnail

नहटौर - क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया काॅवड़ियो का स्वागत, पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटा

नहटौर - क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया काॅवड़ियो का स्वागत, पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटा

सावन का माह शुरू होते ही भगवान शिव के जलाभिषेक हेतु पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे काॅविड़यो के जत्थे नगर से गुजरने शुरू हो गये है। काॅवड़ियो के विश्राम, जलपान व जलपान के लिये विभिन्न स्थानो पर समाज सेवियो व संस्थाओ ने भंडारे संचालित किये हुए है। जहाॅ विश्राम कर काॅवड़िये जय भोले का उदघोष करते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे है। पुलिस प्रशासन भी काॅवड़ियो की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है।


आज शनिवार की सुबह नगर के हल्दौर चौराहे पर पहुॅचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने गंगाजल लेकर लोैट रहे काॅवड़ियो का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान काॅवड़ियो को फलो का वितरण भी किया गया। इस दौरान काॅवड़ियो व स्वागतकर्ता भाजपा विधायक समेत सभी कार्यकर्ताओ ने जमकर हर हर महादेव व बम भोले का उदघोष किया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्वान्त जैन, मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल, चमन दहिया, अनुभव धीमान, विपुल चौधरी, नरेश प्रधान, अतुल कुमार, मनोज हिटलर आदि उपस्थित रहे। 


दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी कावड़ियों की सुरक्षा व कांवड़ यात्रा की सफलता को लेकर पूरी तरह सतर्क है।हल्दौर चौराहे पर कस्बा प्रभारी बबलू सिंह भी अपने सहकर्मियो के साथ काॅवड़ियो की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रहे है। कस्बा प्रभारी व उनके सहकर्मी लगातार गश्त कर क्षेत्र मे संचालित किये जा रहे भंडारो आदि पर भी नजर बनाये हुए है। इस दौरान हल्दौर चौराहे पर विशेष सतर्कता रखी जा रही है व वाहनो आने जाने वाले वाहनो से काॅवड़ियो को रास्ता दिलाया जा रहा है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या 


Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments