AD BANNER

शनिवार, जुलाई 23, 2022

thumbnail

अफजलगढ़ - संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

अफजलगढ़ - संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
प्रतीकात्मक चित्र 
आज शनिवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव आलमपुर गांवड़ी में एक युवक का शव खेत की मेढ़ पर खड़े पेड़ से लटका मिला। गाँव मे युवक द्वारा आत्महत्या करने की चर्चा है स्वजन ने पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव निवासी निपेन्द्र कुमार 45 वर्ष पुत्र हरगोविंद सिंह, निवासी आलमपुर गांवड़ी कल शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। शाम तक वह घर नही पहुँचने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे इधर उधर तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका। आज शनिवार की सुबह भी ग्रामीण उसे तलाशने खेतो की ओर गए थे। वहाँ उन्होंने देखा कि निपेन्द्र का शव खेत की मेंढ पर खड़े नीम के पेड़ से रस्सी से लटका हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों  ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और बिना किसी सूचना के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। दूसरी ओर गाँव में चर्चा है कि गृह क्लेश  के चलते निपेंद्र ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या 

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments