AD BANNER

रविवार, जुलाई 24, 2022

thumbnail

हीमपुर दीपा - अनियन्त्रित हुई कार बिजली के पोल से टकराई, बालिका समेत 4 घायल

हीमपुर दीपा - अनियन्त्रित हुई कार बिजली के पोल से टकराई, बालिका समेत 4 घायल

आज रविवार की सुबह हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र मे हुई एक सड़क दुर्घटना मे कार सवार एक बालिका समेत चार महिलाये घायल हो गयी। मौके पर पहुॅची पुलिस ने सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पहुॅचाया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह मानवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चेहला, थाना चाॅदपुर अपनी वैगन आर कार पंजीकरण संख्या यूपी 20 सीए 7893 से बिजनौर जा रहा था। उसके साथ अन्य लोग भी कार मे सवार थे। लगभग 11ः45 बजे ग्राम उलेडा के पास पहुॅचने पर अचानक ही कार का स्टेयरिंग जाम हो गया और अनियन्त्रित हुई कार सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे मे फूलवती पत्नी दिलावर, मनोज पत्नी नीटू, पुष्पा पत्नी सुन्दर व कुमार अवनि पुत्री नीटू घायल हो गयी। 


सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने सभी घायलो को सरकारी गाड़ी द्वारा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भिजवाया। थानाध्यक्ष हीमपुर दीपा संजय तोमर ने बताया कि स्टेयरिंग जाम हो जाने पर हादसा हुआ है जिसमे 3 महिलाये व 1 बालिका घायल हुई है। सभी घायलो को अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या 


Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments