प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव भगता नंगला निवासी साहब सिंह आयु 50 वर्ष पुत्र ज्ञानी सिंह की गाॅव के ही कुछ लोगो से पुरानी रंजिश चल रही थी। कल रविवार की शाम भी साहब सिंह की उनसे कुछ कहासुनी हुई थी। आरोप है कि देर रात लगभग 10ः30 बजे कुछ कार सवार हमलावर साहब सिंह के घर पहुॅचे और उसे हथियारो के बल पर जबरन कार मे डालकर ले गये। गाॅव के बाहर एक बाग मे ले जाकर हमलावरो ने साहब सिंह की हत्या कर दी। साहब सिंह के शरीर पर 20 से अधिक बार चाकूओ से वार किया गया है। ग्रामीणो का कहना है कि हमलावरो ने साहब सिंह को कार से बाॅधकर काफी दूर तक खींचा भी है।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅच गये। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनो ने पुरानी रंजिश के बारे मे बताया है। परिजनों ने हेतराम नामक व्यक्ति से पुरानी रंजिश की बात कही है। इसी आधार पर आरोपितोे की तलाश की जा रही हेै। आरोपितो की तलाश के लिये पुलिस टीमे गठित की गयी है। जल्द ही आरोपितो को गिरफतार किया जायेगा।
अभी तक पाठक संख्या |
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments