AD BANNER

मंगलवार, जुलाई 26, 2022

thumbnail

संभल - छत से काॅवड़िया जत्थे पर थूका, आक्रोशित काॅवड़ियो ने किया हंगामा, लगाया जाम, घंटो बाद पुलिस प्रशासन ने कराया शांत

संभल - छत से काॅवड़िया जत्थे पर थूका, आक्रोशित काॅवड़ियो ने किया हंगामा, घंटो बाद पुलिस प्रशासन ने कराया शांत

कल सोमवार की शाम संभल मे सड़क से गुजर रहे काॅवड़ियो के उपर थूके जाने का मामला प्रकाश मे आया है। ऐसा कर असामाजिक तत्वो ने नगर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद आक्रोशित काॅवड़ियो ने संभल - बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुॅचे एएसपी ने काॅवड़ियो को समझाने का प्रयास किया मगर वे नही माने। बाद मे मौके पर पहुॅचे भाजपा नेता के आश्वासन पर काॅवड़िये शान्त हुए और पुलिस सुरक्षा मे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गये।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार कैला देवी थाना क्षेत्र के गाॅव रायपुर से शिव भक्तो का एक जत्था काॅवड़ लेने हरिद्वार गया था। कल शाम यह जत्था वापसी मे संभल पहुॅचा। यह जत्था नगर की आर्य समाज रोड की ओर आ रहा था। इसी दौरान खग्गू सराय मे दूसरे संप्रदाय के लोगो ने छत से काॅवड़ियो पर थूक दिया। इस हरकत पर काॅवड़िये भड़क उठे। सुरक्षा मे तैनात पुलिसकर्मियो ने बड़ी ही विनम्रता से उनको समझाया और वहाॅ से आगे बढाया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिये मौहल्ले मे अफरातफरी मच गयी। इस घटना के सबंध मे पुलिस ने तुरन्त ही एएसपी आलोक कुमार जायसवाल को सूचना दी। 


सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ, एडीएम सहित कई थानो का पुलिस बल मौके पर पहुॅच गया। इसी बीच भाजपा नेता राजेश सिंघल भी मौके पर पहुॅच गये। सभी ने काॅवड़ियो को समझाबुझाकर आगे के लिये रवाना किया। इसके बाद एक बार फिर काॅवड़ियो ने सदर कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय मे पहुॅचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काॅवड़ियो ने आरोपियो की गिरफतारी को लेकर जमकर तांडव किया। काॅवड़ियो का कहना था कि न केवल उन पर थूका गया है बल्कि पत्थर भी फेंके गये है। यहाॅ मौके पर पहुॅचे भाजपा नेता हरेन्द्र सिंह रिंकू ने काॅवड़ियो को समझाबुझाकर शान्त किया। इसके साथ ही हरेन्द्र सिंह रिंकू ने नखासा थाने जाकर एक काॅवड़िये की ओर से मामले की तहरीर दिलायी।


थाना प्रभारी नखासा सत्येन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि देर शाम रायपुर निवासी संजू की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि फिलहाल काॅवड़ियो को गंतव्य की ओर भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियो को गिरफतार किया जायेगा।

web counter
अभी तक पाठक संख्या 

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments