जनपद अमरोहा की डिडौली कोतवाली पुलिस अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों से चोरी की गयी 9 मोटरसाइकिल व एक इको कार बरामद की गयी है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो अवैध तमंचे और जिन्दा कारतूस भी बरामद किये है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया है।
उक्त सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात डिडौली पुलिस भीकनपुर मुंडा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य अनस, जैनुल निवासीगण गाँव सिहाली जागीर थाना हसनपुर व आसिफ निवासी मौहल्ला लकड़ा थाना अमरोहा को गिरफ्तार किया है। बताया कि इनके अन्य तीन साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों की निशानदेही पर आसपास के विभिन्न जनपदों से चोरी की गयी 9 बाइक व दिल्ली से चोरी की गयी एक इको कार भी बरामद की है। अभियुक्तों के पास से 2 अवैध तमंचे और जिन्दा कारतूस भी बरामद किये गए है।
गिरफ्तार किये गए तीनो अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है।
अभी तक पाठक संख्या |
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments