AD BANNER

शनिवार, जुलाई 01, 2023

thumbnail

Rajasthan: वसधर रज क हन ज रह वपस अमत शह न दए सकत पएम मद बकनर दर पर कर सकत ह घषण!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अब गिनती के महीने बचे है और राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और ऐसे में कांग्रेस के लिए तो सीएम का फैस फिलहाल गहलोत ही हैं और उसका कारण भी है की वो चुनावों से पहले ही प्रदेश के लगातार दौरे कर रहे है। लेकिन भाजपा अभी ये फाइनल नहीं कर पा रही है वो राजस्थान में चुनाव किसके नाम पर लड़ेगी। पीएम मोदी या फिर वसुंधरा राजे या फिर तीसरा कोई और जो मैदान में उतरेगा।

भाजपा के सबकुछ माने जाने वाले और देश के गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उदयपुर का दौरा करके गए है। इसी दौरे पर उनके साथ प्रदेश की पूर्व सीएम वुसंधरा राजे भी थी। जो राजस्थान में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा भी है। ऐसे में इस दौरे से वसुंधरा राजे की वापसी के संकेत मिले है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उदयपुर में हुई रैली में वसुंधरा राजे के भाषण नहीं होने पर टोका और खुद से पहले बोलने का मौका दिया।

इसके बाद शाह ने अपने भाषण में राजे के कार्यकाल की तारीफ भी की। अब इस तारीफ के बाद अलग-अलग सियासी मायने निकाला रहे हैं। जानकारों का मानना है की शाह ने खुद के पहले वसुंधरा राजे को बोलने का मौका दिया है। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है की एक बार फिर से भाजपा सीमए फेस के लिए वसुंधरा को आगे ला सकती है।

pc-hindusthansamachar.in

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments