AD BANNER

रविवार, अक्टूबर 01, 2023

thumbnail

रामपुर - भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार के मलबे के नीचे दबे 5 बच्चे, 3 की मौत

newsindia17

आज रविवार को रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में एक किसान के घर की कच्ची दीवार अचानक ही भरभराकर गिर गयी। इस दीवार के मलबे के नीचे दबकर पास में खेल रहे 3 बच्चो की मौत हो गयी। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। आनन फानन में घायल बच्चो को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुँचे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भोट थाना क्षेत्र के गाँव सनकरी निवासी किसान आले हसन का कच्चा मकान है। इसमें वह भूसा रखता है। आज दोपहर करीब 12 बजे इनायत आयु 8 वर्ष पुत्री जब्बार, अल्तमश आयु 3 वर्ष पुत्र सद्दाम, सारिक आयु 3 वर्ष पुत्र सत्तार, अनस आयु 3 वर्ष पुत्री छोटे व अलीम पुत्र शन्नू गली में खेल रहे थे। अचानक दीवार गिरने पर उक्त सभी बच्चे उसके मलबे एक नीचे दब गए। चीख पुकार मचने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। बच्चो को तुरंत ही चिकित्सक एक पास ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने इनायत, अल्तमश व अलीम को मृत घोषित कर दिया। अनस व सारिक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। तीनो बच्चो के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गाँव में कोहराम मच गया।  


सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी व एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियो ने घटनास्थल का निरिक्षण कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने से इंकार कर दिया। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments