AD BANNER

शुक्रवार, दिसंबर 01, 2023

thumbnail

अमरोहा - दोस्त के हत्यारोपी ने जिला अस्पताल में फाँसी लगाकर दी जान, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

www.newsindia17.com

जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात क्षेत्र में दोस्त की हत्या कर घटना को हमलावरों द्वारा अंजाम दिए जाने की कहानी सुनाने वाले हत्यारोपी ने गत रात्रि जिला अस्पताल में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हत्यारोपी द्वारा आत्महत्या किये जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। आज शव को पोस्टमार्टम कराया गया।


पाठको को बताना उचित होगा कि सोमवार की रात नौगावा सादात थाना क्षेत्र में नगर में मोहम्मद फाजिल पुत्र मोहम्मद निहाल की उसके दोस्त मुस्लिम अब्बास ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद मुस्लिम अब्बास लहूलुहान हालत में घर गया था और दोनों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किये जाने के बारे में बताया था। परिजनों द्वारा मुस्लिम अब्बास को उचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पुलिस को अगले दिन सुबह मोहम्मद फाजिल का शव बस्तापुर कला रोड पर गौशाला के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसके सिर व सीने में गोली मारी गयी थी। मृतक मोहम्मद फाजिल के पिता ने उसके दोस्त मुस्लिम अब्बास पर पैसे के लेन देन को लेकर हत्या का आरोप लगाया था। दूसरी ओर मुस्लिम अब्बास हमलावरों द्वारा हमला किये जाने की झूठी कहानी गढ़कर मेरठ के अस्पताल में भर्ती था।


मृतक के पिता के शक के आधार पर पुलिस मुस्लिम अब्बास व मोहम्मद फाजिल की कॉल डिटेल आदि की जाँच में लगी थी। पुलिस को इस हत्या से जुड़े कई सुराग भी मिल गए थे। इस बीच आरोपी मुस्लिम अब्बास को उसके बहनोई अफजल व परिजन मेरठ से लेकर अमरोहा आ गए थे और जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कल गुरुवार की रात आरोपी के पास उसका बहनोई अस्पताल में ही मौजूद था। आधी रात के समय अफजल को नींद की झपकी आने पर आरोपी ने अपने मफलर से खिड़की के सहारे फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर आवश्यक जांच पड़ताल की। आज शुक्रवार की सुबह दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या 

Subscribe by Email

Follow Updates Articles from This Blog via Email

No Comments