पाठको को बताना उचित होगा कि प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के कोतवाली में आने के साथ ही उनके सामने आने वाले त्यौहार एवं चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की कड़ी चुनौतियां थी। उनके कुशल नेतृत्व में उनकी टीम ने सभी कार्यों को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा मात्र 3 दिन में कर जनता का विश्वास हासिल किया है। उनकी कुशल कार्यशैली के चलते क्षेत्र में चारों ओर उनके कार्य की प्रशंसा हो रही है।
इन्हीं सब कार्यों से प्रभावित होकर नगर के मौहल्ला जोशियान में स्थित धर्मशाला में वरिष्ठ पत्रकार डॉ.सुशील कुमार शर्मा, अमरकांत शर्मा, विपिन वर्मा, आबिद अंसारी तथा अनुराग शर्मा के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोलंकी एवं शहर इंचार्ज सुरेंद्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। ओर उनसे अपेक्षा की गई कि वह आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा, पत्रकार फैजान सिद्दीकी, बलराम जोशी, सोमदत्त जोशी, सुशील जोशी, सुधीर जोशी, मनोज जोशी, शरद जोशी, रितेश जोशी, उमेश जोशी, सागर जोशी, विनीत शर्मा, बलवीर जोशी, सुदर्शन जोशी, महेंद्र जोशी, मोहित जोशी आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.सुभाष चंद भार्गव तथा संचालन डॉ.सुशील कुमार शर्मा ने किया।
अभी तक पाठक संख्या |
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments