रिपोर्ट - मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी - सत्यवीर यादव।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों का उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को एक मामला सामने आया जिसमें ससुर ने रिश्ते की मर्यादा को तार तार करते हुए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मायके वालों का पक्ष लेने पर ससुर ने बेटी समान बहू को अपनी हवस का शिकार बनाया। पति से शिकायत करने पर उसने भी पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कांठ थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का निकाह बिजनौर के चांदपुर स्थित पीपली जट गांव निवासी यूनुस के बेटे मूसा से हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने मायके से दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि ससुर यूनुस ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार उसने इज्जत की दुहाई देकर छोड़ने को कहा तो ससुर ने उसे पीट दिया। किसी तरह मायके आकर पीड़िता ने मामले की जानकारी मायके वालों को दी। मायके वालों ने जब ससुराल वालों से बात की तो ससुरालियों ने विवाहिता को दुष्चरित्र बताया। पीड़िता परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची और दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर पर पति मूसा, ससुर यूनुस, सास शाहिदा, देवर तेजबुल हसन, नंद आशा, रूकीमशाह तथा अब्दुल बास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।