मेरठ की सदर बाजार थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर खड़े एक यात्री के थैले से चाँदी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को आज गुरुवार को बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी पुलिस की गोली लगने पर घायल हुआ है। घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गयी चांदी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 17 जून की शाम दर्शनलाल कपूर निवासी शामली बस द्वारा मेरठ पहुंचे थे। यहाँ भैंसाली बस स्टैंड पर अज्ञात चोरो ने उनका बैग काटकर 2.250 किलो कच्ची चाँदी व 15 ग्राम सोना चोरी कर लिया था। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाना सदर बाजार मे की थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर बाजार मुनेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान आसिफ, शाहरुख व सलमान के नाम प्रकाश मे आने पर इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गयी चांदी कैंट रेलवे स्टेशन के पास छिपा रखी है। आज गुरुवार की सुबह पुलिस बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर उनके बताये स्थान पर पहुंची थी। इसी दौरान एक आरोपी शाहरुख़ ने एक उप निरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया। इस दौरान शाहरुख़ ने पुलिस टीम पर भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली शाहरुख़ को जा लगी और वह घायल होकर गिर गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर शाहरुख़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के बताये गए स्थान से चोरी की गयी 1. 260 किलोग्राम चाँदी बरामद की है। मुठभेड़ मे घायल हुए बदमाश शाहरुख़ को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |