चंदौसी - पुलिस अभिरक्षा में हुई होरीलाल की मौत पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार ने सांत्वना प्रकट करते हुए की 10 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की माँग


निर्वस्त्र अवस्था में दूसरे समुदाय के घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के आरोप में जेल में बंद युवक की शुक्रवार रात जेल में मौत हो गयी थी। कल शनिवार को उसका शव घर पहुँचने पर परिजनों ने जाँच की मांग करते हुए हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियो व सभ्रांत लोगो के समझाने पर परिजन शांत हुए थे और पुलिस देखरेख ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया था। 


पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत पर जहाँ उसके परिजनों में आक्रोश व्याप्त है वही नगरवासी भी इस घटना के बाद से सहमे हुए है। कुछ राजनैतिक व समाजसेवी संस्थाओ ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन भी दिया है। मृतक होरीलाल के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाये जाने को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक सभा नगर के कैथल गेट स्थित युवा नगर कार्यालय पर संपन्न हुई।  उपस्थित रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अभिरक्षा हुई होरीलाल की मौत पर सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय व अन्य पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की माँग की।


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इस बैठक में मुख्य्र रूप से शाह आलम मंसूरी, अतुल कश्यप, राजू चड्ढा, प्रभात कृष्णा व उमेर शम्सी आदि उपस्थित रहे। 

free counter
अभी तक पाठक संख्या 


Share on Google Plus