BREAKING NEWS

बुधवार, जुलाई 27, 2022

अमरोहा - देहात पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

अमरोहा - देहात पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

आज बुधवार को अमरोहा देहात पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया गया कि ये गिरोह मुरादाबाद व अमरोहा से बाइक चोरी करता था। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करते हुए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गयी दो बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह अमरोहा देहात पुलिस थाना प्रभारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में अम्बरपुर चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइको पर आ रहे तीन युवको को पुलिस टीम का इशारा किया मगर वे रुके नहीं और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक बाइक सवार को पकड़ लिया जबकि उसके दो अन्य साथी बाइक छोड़कर फरार हो गए। 


पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किये गए युवक ने अपना नाम शहजाद निवासी गाँव सिरसाखुमार बताया। उसने बताया कि दो दिन पहले ही मुरादाबाद व अमरोहा के मानकजुड़ी गाँव के पास से दो बाइक चोरी की थी। आज भी वह अपने साथियो के साथ बाइक चुराने की फिराक में था। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। अन्य दो फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गयी है।  

web counter
अभी तक पाठक संख्या 

 

Share this:

 
Back To Top
Copyright © 2014 News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #. Designed by OddThemes | Distributed By Gooyaabi Templates