![]() |
मृतका रुखसाना की फाइल फोटो |
जनपद अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई मौत के बाद मायके वालो ने जमकर हंगामा किया। मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस सम्बन्ध में विवाहिता के मायके पक्ष द्वारा तहरीर दी गयी है।
प्राप्त जानकारी एक अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चुंचेला कलां निवासी स्व0 हाजी अली हसन ने वर्ष 2016 में अपनी पुत्री रुखसाना का निकाह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गाँव अगरौला निवासी नजाकत एक साथ किया था। आज बुधवार की सुबह रुखसाना आयु 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर दहेज़ की मांग पूरी न होने पर रुखसाना का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। रुखसाना के मायके वालो ने जमकर हंगामा किया। मायके वालो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर निरीक्षक अपराध जितेंद्र बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने समझाकर मृतका के मायके वालो को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के भाई नूर हसन ने बताया कि रुखसाना के ससुराल वाले दहेज़ की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुराल वालो ने आज रुखसाना की गला घोंटकर हत्या कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार रुखसाना व नजाकत दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। रुखसाना अपने पीछे 02 वर्षीय पुत्र अरहान व एक बेटी सानिया को छोड़ गयी है। नजाकत का पहली पत्नी से एक पुत्र व एक पुत्री है।
अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतका एक मायके पक्ष से प्राप्त तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अभी तक पाठक संख्या |