BREAKING NEWS

शनिवार, जून 24, 2023

हीमपुर दीपा/बिजनौर - घर में अकेली नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

newsindia17

जनपद बिजनौर के हीमपुर दीपा क्षेत्र से पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में समय किशोरी अपने घर में अकेली थी। पुलिस ने पीड़िता के माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र  पीपली जट निवासी एक महिला ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की शाम उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक सौरभ आयु 23 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह ने घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान वह मौके पर पहुँच गयी और युवक उसे धक्का देकर फरार हो गया।


पुलिस ने पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

hit counter
अभी तक पाठक संख्या 

Share this:

 
Back To Top
Copyright © 2014 News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #. Designed by OddThemes | Distributed By Gooyaabi Templates