रामपुर/उत्तर प्रदेश - दलित युवक की हत्या के मामले मे वाँछित 2 आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #
न्यूज़ इंडिया 17 पर प्रकाशित किसी भी समाचार, सूचना व विज्ञापन के आधार पर कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व अन्य सूचना माध्यमो से उनकी भली प्रकार जाँच पड़ताल कर ले।

शनिवार, जुलाई 12, 2025

रामपुर/उत्तर प्रदेश - दलित युवक की हत्या के मामले मे वाँछित 2 आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

www.newsindia17.com

कल शुक्रवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद रामपुर पुलिस ने हत्या के मामले मे वाँछित 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर मे गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए दोनो आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद किये है। पुलिस की गोली लगने पर घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गत 8 जुलाई को रंजीत पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल निवासी ग्राम भैंसिया ज्वालापुर ने ग्राम सकटुआ निवास 3 लोगो को नामजद करते हुए 8 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रंजीत ने बताया था कि उसके भाई सूरज आयु 20 वर्ष को कुछ लोगो ने नैनीताल हाई वे पर रोककर उसके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दो का प्रयोग किया था। इस मारपीट मे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। बिलासपुर ने प्राप्त तहरीर के आधार पर रिजवान समेत तीन अन्य नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। इसी दौरान गत 11 जुलाई की रात सूरज की उपचार के दौरान मौत हो गयी थी।


दूसरी ओर आरोपियो की तलाश मे जुटी पुलिस को कल शुक्रवार की रात सूचना मिली कि जीडी गोयंका स्कूल के पास आरोपी मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोके जाने पर इन दोनो ने फायरिंग शुरू कर दी और अमरुद के बाग़ में चले गए। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग मे शाकिर नाम का एक आरोपी पैर मे गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।


एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी शाकिर को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दुसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के पास से 01 तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे मे आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। पुलिस ने इस मामले मे आरोपी इमरान, रिजवान व नितिन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयास कर रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या