नगीना/जिला बिजनौर - चंडीगढ़ से आयी महिला ने स्थानीय युवक पर लगाया पहचान छिपाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, लव जिहाद के शक मे हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 13, 2025

नगीना/जिला बिजनौर - चंडीगढ़ से आयी महिला ने स्थानीय युवक पर लगाया पहचान छिपाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, लव जिहाद के शक मे हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा

www.newsindia17.com

चंडीगढ़ से आयी एक महिला ने नगीना थाना क्षेत्र निवासी एक पक्ष के युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने व शादी से इंकार किये जाने का आरोप लगाया है। कल शनिवार की शाम चंडीगढ़ से नगीना पहुंची महिला ने  इस मामले की शिकायत थाने मे की। इस मामले की सूचना मिलते ही हिन्दू संगठनो ने लव जिहाद के  शक मे हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही युवक को हिरासत मे ले लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव शादीपुर का निवासी एक युवक चंडीगढ़ मे ऑटो रिक्शा चलाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोरखपुर निवासी एक महिला से हुई थी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस युवक ने अपना नाम व धर्म छिपाकर उसे अपने प्रेमजाल मे फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया। महिला का कहना है कि इस समय दोनों के एक पुत्र भी है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पूर्व युवक चंडीगढ़ छोड़कर वापस अपने गाँव वापस आया था और गुरुवार को दूसरी युवती के साथ निकाह कर लिया। महिला का कहना था कि जानकारी होने पर वह युवक के घर गयी थी मगर उसके परिजनों ने उसे भगा दिया।


उक्त मामले का पता लगते ही सक्रिय हुए हिन्दू संगठनो ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भी तत्परता का परिचय देते हुए आरोपी युवक को हिरासत मे लेकर मामले  शुरू कर दी। सीओ नगीना अंजनी कुमार ने बताया कि महिला के पहले पति से 18 वर्षीय एक बेटा है। महिला को शक था कि स्थानीय युवक निकाह करने के लिए अपने गांव आया है। दोनों के बीच हुई बातचीत मे गलतफहमी दूर हो गयी है। महिला व युवक दोनों चंडीगढ़ चले गए है। अब कोई विवाद की स्थिति नही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या