जनपद बिजनौर के चाँदपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आयी है। यहाँ एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध किया। घटना की जानकारी होने पर किशोरी की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडवनगर चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने आकर तहरीर दी। महिला द्वारा तहरीर में बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपने 7 वर्षीय भाई के साथ घेर में गयी थी। इसी दौरान गांव के की सोहित पुत्र चंद्रपाल ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया। आरोप है कि सोहित ने किशोरी को घेर में पड़ी एक चारपाई पर डालकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम लगा दी। सूचना पर उच्च अधिकारियो ने भी रात में ही मौके पर आकर मुआयना किया।
सीओ चाँदपुर सर्वम सिंह में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चाँदपुर थाना क्षेत्र एक गाँव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। घटनास्थल का निरिक्षण करने पर एक चारपाई मिली है। आरोपी पीड़िता के खानदान से ही है। प्रभारी निरीक्षक चाँदपुर संजय गर्ग ने बताया कि आज शुक्रवार को आरोपी सोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अतिरिक्त उप निरीक्षक संजीव कुमार, आरक्षी विपिन कुमार आदि शामिल रहे।
अभी तक पाठक संख्या |