रिपोर्ट - सम्भल/उत्तर प्रदेश से जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार।
धनारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। जबकि, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदायूं जिले के जरीफनगर थानांतर्गत गांव अमियापुर निवासी पान सिंह आयु 45 वर्ष पुत्र गंगासहाय, लालाराम आयी 40 वर्ष पुत्र बजरंग सिंह व हरज्ञान सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह शुक्रवार की शाम को जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर में दावत खाने आए थे। देररात यहां से दावत खाकर तीनों घर लौट रहे थे। शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पाठकपुर-नाधा संपर्क मार्ग पर गांव खजरा-छपरा के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पान सिंह व लालाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हरज्ञान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए और घायल हरज्ञान सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।