वर्ष 2014 से केंद्र की सत्ता मे विराजमान हुई सरकार द्वारा बनाये गए तमाम कानून धरातल पर हो रहे अपराधों व अन्य घटनाओ के सामने नतमस्तक हुए नजर आ रहे है। केंद्र सरकार ने आज से कई वर्ष पूर्व मुस्लिम धर्म में प्रचलित तीन तलाक की प्रथा को गलत ठहराते हुए कानून बनाया था। इसके बाद भी तीन तलाक से जुड़े मामलो में कोई विशेष कमी नही आ सकी है। ऐसा ही ताजा मामला मेरठ से सामने आया है। यहाँ पति द्वारा दूसरी युवती से शादी करने व फोन पर तीन तलाक दिए जाने से परेशान एक महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। महिला को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी अमरीन उर्फ़ गुड्डो का निकाह 10 वर्ष पूर्व आस मोहम्मद के साथ हुआ था। शादी के बाद अमरीन ने दो बेटियो को जन्म दिया। अमरीन को बेटा ने होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे और आस मोहम्मद भी दूसरी शादी करने को कहने लगा। इसी को लेकर कुछ दिन पूर्व पति -पत्नी के बीच विवाद हुआ था और अमरीन अपने मायके आ गयी थी। गत बुधवार को अमरीन को पता लगा कि आस मोहम्मद ने दूसरी शादी कर ली है। आरोप है कि अमरीन द्वारा फोन किये जाने पर आस मोहम्मद ने उसे तीन तलाक बोल दिया। आस मोहम्मद द्वारा की गयी प्रताड़ना से परेशान अमरीन ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
अमरीन की हालत बिगड़ती देख परिजनो ने उसे मेडिकल अस्पताल मे भर्ती कराया है। अमरीन के परिजनो ने पति आस मोहम्मद व अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी परिवार फरार है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |