रिपोर्ट - नहटौर/जिला बिजनौर से संवाददाता परवेज दानिश।
नगर के मौहल्ला जोशियान से 17 यात्रियो का जत्था आज अमरनाथ यात्रा के लिये रवाना हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह लगातार जय भोले की और ओम नमः शिवाय के उदघोष करता रहा। यात्रा पर रवाना होने वाले जत्थे के सदस्यो को गणमान्यो ने खाद्य सामग्री भी भेंट की।
यात्रा पर रवाना होने से पूर्व जत्थे के सदस्यो ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना की तथा अपने परिवार के लिये सुख समृद्वि की कामना की। पन्डित मुकुल शर्मा ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना सम्पन्न करायी। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले जत्थे के सदस्यो को जलपान भी कराया गया।
अमरनाथ जाने वालों में मा. अरुण शर्मा, नितिन जोशी, अनुज शर्मा, अमर कांत शर्मा, नितिन लाला, मुकुल शर्मा, योगेश शर्मा,टिंकू शर्मा, आदित्य शर्मा, सोनी जोशी,मोहित जोशी, रितेश जोशी,अरुण कुमार,चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।