बृजघाट पूर्वी - धूमधाम के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, की गई गौवंश की पूजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

रविवार, नवंबर 22, 2020

बृजघाट पूर्वी - धूमधाम के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, की गई गौवंश की पूजा

hit counter अभी तक पाठक संख्या ....
जिला अमरोहा के गंगा घाट स्थित ग्राम खड़कपुर में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गायों को संरक्षित करने के लिए बनाई गई गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर गोवंश की पूजा अर्चना की गई।
 
रविवार सुबह 9:00 बजे ब्लाक प्रमुख श्री धर्मेंद्र सिंह एडीओ पंचायत मदन पाल सिंह,  वीडीओ मोहम्मद जाकिर,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीसी भास्कर एवं ग्राम सेक्रेटरी गौरव कुमार  सहित तमाम अधिकारी  गौ पूजन हेतु  माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संरक्षित ग्राम खड़कपुर स्थित गौशाला पहुंचे।

यहां पर ब्राह्मणों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में  पधारे  माननीय ब्लॉक  प्रमुख धर्मेंद्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पूजन कराया गया। ब्राह्मणो ने  विधिवत गौ एवं गौवंशो का पूजन  कराया तत्पश्चात मुख्य अतिथियों से गायों को हरा चारा खिला गौ एवं गौवंशो का पूजन कार्य संपन्न  कराया गया।  गंगा स्नान को आए तमाम लोगों ने भी गौशाला में जाकर गोवंश की पूजा कर हरा चारा खिलाया।