अभी तक पाठक संख्या |
ध्यान दे -
शुक्रवार, मई 26, 2023
Home
Distt. Sambhal News
संभल - रिश्तेदारी में जा रही किशोरी के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
संभल - रिश्तेदारी में जा रही किशोरी के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र से एक किशोरी के साथ दुसरे समुदाय के युवको द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र की निवासी एक किशोरी सम्भल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र निवासी अपनी बुआ के घर जा रही थी। किशोरी सिरसी में बस से उतर गयी। इसी दौरान वहाँ मौजूद दुसरे समुदाय के दो युवको ने उसे उसकी बुआ के घर पहुँचाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवक युवती को लेकर जंगल में पहुँच और बाइक रोककर किशोरी को एक खेत में खींच ले गए। यहाँ दोनों युवको ने डरा धमकाकर किशोरी के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक किशोरी को धमकाते हुए मौके से चले गए। आरोपियों के जाने के बाद किशोरी ने फोन द्वारा अपने रिश्तेदारों को घटना के बारे में जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पीड़िता की माँ व अन्य रिश्तेदार पीड़िता को लेकर थाने पहुँचे। पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तसब्बुर व ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags
# Distt. Sambhal News

About न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये देवेन्द्र कुमार, जिला प्रभारी सम्भल/उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
Distt. Sambhal News
By
न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये देवेन्द्र कुमार, जिला प्रभारी सम्भल/उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
at
5/26/2023 09:15:00 pm

Tags:
Distt. Sambhal News