चंदौसी/जिला संभल - अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण को ध्वस्त कर किया नाला सीधा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जून 20, 2025

चंदौसी/जिला संभल - अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण को ध्वस्त कर किया नाला सीधा

www.newsindia17.com

चंदौसी की सुव्यवस्थित कॉलोनी शक्ति नगर मे लम्बे समय से नाले पर किये गए अतिक्रमण को प्रशासन ने आज शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने इस हेतु पूर्व में ही नापजोख कर निश्चित स्थानों पर निशान लगा दिए थे। इसेक बावजूद भी कुछ लोगो ने लेखपाल व ठेकेदार से सांठ गाँठ कर नाले को तिरछा बनवा दिया था। आज मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने पूर्व मे चिन्हित किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद नाले को सही स्थिति में कराया गया।


पाठको को बताना उचित होगा की बहजोई रोड के किनारे स्थित चंदौसी की शक्तिनगर कॉलोनी एक व्यस्थित कॉलोनी है। कॉलोनी निवासियों ने मुख्य सड़क के साथ निकले हुए नाले पर स्लैब आदि डालकर अतिक्रमण किया हुआ था। कुछ लोग यहाँ पक्के मकान भी बना चुके थे। शक्तिनगर की ये दशा देख सक्रिय हुए प्रशासन ने यहाँ आकर नापजोख करने के बाद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी कुछ लोगो ने अतिक्रमण नही हटाया था। इसको लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की थी और अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। इस दौरान कुछ स्थानीय निवासियो द्वारा अनुरोध किये जाने पर कुछ समय और दे दिया गया था।


इसके बाद भी इन लोग ने अतिक्रमण नहीं हटाया था और ठेकेदार व लेखपाल से मिलीभगत कर नाले को ही तिरछा बनवा दिया था। नाले के तिरछा बनने पर जल निकासी मे समस्या हो रही थी। सूचना मिलते ही सतर्क हुए प्रशासन ने आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान एसडीएम विनय मिश्रा, नगर पालिका की टीम व पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओ व बच्चो ने विरोध करने का प्रयास किया मगर प्रशासनिक टीम के आगे उनकी एक न चली। प्रशासनिक टीम ने शक्तिनगर के साथ ही सीकरी गेट पर स्थित अवैध निर्माण भी ध्वस्त किये।

conter12
अभी तक पाठक संख्या