गजरौला - पुलिस ने दिल्ली कूच कर रहे भाकियू चढ़नी के कार्यकर्ताओ को किया नजरबंद, पुलिस से नोंकझोंक - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

गुरुवार, फ़रवरी 22, 2024

गजरौला - पुलिस ने दिल्ली कूच कर रहे भाकियू चढ़नी के कार्यकर्ताओ को किया नजरबंद, पुलिस से नोंकझोंक

www.newsindia17.com

आज गुरुवार को जनपद अमरोहा के गजरौला से दिल्ली कूच करने से पूर्व हाईवे पर जाम लगा रहे भाकियू चढ़नी के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने जिला अध्यक्ष के आवास पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान किसानो की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। पुलिस किसानो की घेराबंदी करे रही।


पाठको को बताना उचित होगा कि भाकियू चढ़नी गुट के अध्यक्ष नरेश चौधरी, निवासी चौधरी चरण सिंह नगर, गजरौला ने आज गुरुवार की सुबह दिल्ली कूच का ऐलान किया था। एमएसपी पर गारंटी का कानून  बनाये जाने व स्वामीनाथन आयोग के सुझाव लागू किये जाने की मांग को लेकर भाकियू चढ़नी गुट के बैनर तले किसान दिल्ली कूच कर रहे थे। किसानो के दिल्ली कूच की सूचना मिलने पर प्रभारी अपराध बालेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ नरेश चौधरी के आवास पर पहुंचे और उन्हें वही नजरबंद कर दिया। इसके बाद यहाँ पहुंचे जिला सचिव रवि चौधरी, तहसील अध्यक्ष संजीव चौधरी, अभिषेक चड्ढा, सन्देश चड्ढा, देव चौधरी, जगदेव सिंह, हिमांशु, तस्लीम सैफी, नफीस मेवाती, जाकिर, चरण सिंह, सोनू यादव, समरपाल सिंह आदि कार्यकर्ताओ को भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरीश वर्धन सिंह ने नरेश चौधरी के घर के बाहर जीप खड़ी कर दी ताकि कोई बाहर न जा सके।


इस दौरान किसानो ने कई बार बाहर जाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान किसानो की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि भाकियू चढ़नी गुट के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी के घर पर किसानो को रोका गया था। दोपहर दो बजे तक किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया।

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या