पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत प्रतिदिन तमाम वांछितों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को नहटौर पुलिस ने भी अवैध शस्त्र के साथ 1 व अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गयी है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि अवैध शस्त्र रखने वालो व अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार को इमरान उर्फ़ जॉन पुत्र जमील, निवासी ग्राम सदरुद्दीन नगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के पास से 1 अवैध तमंचा 12 बोर व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। इसी क्रम में नहटौर पुलिस ने 1 अन्य अभियुक्त मोनू उर्फ़ धीर पुत्र बलवीर सिंह, निवासी ग्राम कोकापुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के पास से 30 पाउच सुनामी नंबर 1 देशी शराब के बरामद किये गए है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल आकाश यादव व मनीष तथा हेड कांस्टेबल रवि कुमार व संदीप कुमार शामिल रहे।
अभी तक पाठक संख्या |