![]() |
मृतक की फाइल फोटो |
गत रात्रि जनपद मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में साईकिल का पहिया नाली में जाने पर गंदे पानी की छींटे पड़ने का विरोध करने पर ऑटो मिस्त्री की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। ऑटो मिस्त्री की मौत होने के बाद भी हमलावर उस पर सरिया बरसाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की देर रात जावेद निवासी गुलिस्ता गार्डन अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस का निवासी जुबेर साईकिल पर कान में ईयर फोन लगाकर वहाँ पहुंचा। इस दौरान जुबेर की साईकिल का पहिया नाली में जाने पर गंदे पानी के छींटे जावेद पर जा गिरे। जिसका जावेद ने विरोध किया था। इसके बाद जुबेर अपने घर चला गया। कुछ देर बाद ही जुबेर 10 से 15 युवको के साथ जावेद के घर पहुँचा और उस पर लाठी डंडो व सरियो से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे जावेद के पिता तौहिद द्वारा घटना का विरोध किये जाने पर आरोपियों ने उन पर भी सरियो से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तौहिद को परिजनों ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तौहिद के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अभी तक पाठक संख्या |