जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र से एक युवक द्वारा महिला के अश्लील फोटो वायरल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। अश्लील फोटो वायरल होने पर आहत महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का विवाह सात वर्ष पूर्व नगर के ही दुसरे मोहल्ले में हुआ था। बताया गया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोहल्ले के एक युवक ने नहाते समय महिला की अश्लील वीडियो बना ली थी। आरोपी युवक ने महिला की ये अश्लील वीडियो उसके पति व अपने तीन अन्य साथियो को भेज दी थी। इसके बाद तीनो युवको ने महिला की ये अश्लील वीडियो सोशल मीडिया माध्यमों पर वायरल कर दी थी। अश्लील वीडियो वायरल होने पर आहत महिला ने आज गुरुवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनो ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि उक्त मामले में जुबैर नामक युवक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अभी तक पाठक संख्या |