गत रात्रि मंडावर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक गौ तस्कर पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा चलायी गयी एक गोली दारोगा की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए गौ तस्कर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि पुलिस टीम किशनबास की पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गत 8 सितंबर की रात गाँव राजा रामपुर में गौकशी करने वाला मुख्य आरोपी फैयाज किशनबास से कच्चे मार्ग से बालावाली जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए जांच और सख्त कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे आरोपी को रोकने का प्रयास किया जिस पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा चलायी गयी एक गोली उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के बांये पैर में जा लगी और वह गिर गया। पुलिस ने घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अभी तक पाठक संख्या |