ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता व भारत माता के वीर सपूतो के सम्मान मे नहटौर नगर मे आज गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा मे क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार व उनकी पत्नी शोभा रानी के साथ ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के आम नागरिक बड़ी संख्या मे शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व सैनिको का अभिनंदन किया गया। भारतीय सेना के सम्मान मे निकाली गयी तिरंगा यात्रा का कई स्थानो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ के मौके पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पड़ोसी देश की सीमा मे स्थित आतंकी ठिकानो को नष्ट कर व कई आतंकियो को मौत हो नींद सुलाकर भारतीय सेना ने अदम्य साहस व शौर्य का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हुए कई युद्धो मे विजय पताका फहराने वाली भारतीय सेना ने एक बार फिर दुश्मन के घर मे घुसकर वार किया है। सेना के इस अद्भुत साहस व शौर्य का देशवासी नमन करते है। ब्लॉक कार्यालय परिसर से प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा हल्दौर चौराहा, पीर की चुंगी, मौहल्ला जोशियान, ईदगाह मोड़, एजेंसी चौराहा, मुख्य बाजार, मोहल्ला अफगानान, प्राचीन चामुंडा मंदिर से होते हुए वापस ब्लॉक कार्यालय परिसर मे जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मे शामिल रहे नागरिक विभिन्न बैनर जिन पर देश भक्ति के नारे लिखे थे व तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान हो रहे भारत माता की जय व देशभक्ति गीतो की गूंज चारो ओर सुनाई दे रही थी। तिरंगा यात्रा मे एनसीसी कैडेट भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा का नगर के कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा मे मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, मूलचंद, अभिनव जैन, डॉ. शलभअहलावत, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ओमगिरि, वरिष्ठ लिपिक विशेष उपाध्याय, करन सैनी, चंद्रसेन, भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल, पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष सिद्धांत जैन, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, राकेश अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, अंकुश अग्रवाल, विपुल चौधरी, विनीता शर्मा, डॉ. उर्मिला, प्रशांत वर्मा, अशोक चौधरी, डा0 शशांक गौतम, शोभित त्यागी, अशोक अहलावत, दिव्यांशु दाहिया, विपिन चौधरी, लोकेन्द्र सिंह, भाजपा सभासद विसाल हाशमी सहित नगर व क्षेत्र के तमाम लोग शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत थानाध्यक्ष धीरज नागर भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |