आज शुक्रवार को हजरतनगर गढ़ी थाने पहुंची पीड़िता की माँ ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि कल गुरुवार की सुबह वह किसी काम से घर से बाहर गयी थी। इस दौरान उसकी पुत्री जो कक्षा 12 की छात्रा है घर पर अकेली ही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी पिता को आज शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष हजरतनगर गढ़ी अनुज तोमर ने बताया कि थाने पहुंची माँ ने अपने पति पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता मुरादाबाद क्षेत्र की नगर पंचायत महमूदपुर माफ़ी स्थित एक कॉलेज मे कक्षा 12 की छात्रा है। पीड़िता तीन भाई बहनो मे दूसरे नंबर की है उसका बड़ा व छोटा भाई भी पढ़ाई कर रहे है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |