विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री नारायण सेवा समिति (रजि) के तत्वाधान मे आज गुरुवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन बृजधाम कॉलोनी मे किया गया। इस दौरान उपस्थित रहे विभिन्न वक्ताओ ने अपने विचार रखते हुए आधुनिकता की अंधी दौड़ के चलते हो रही पर्यावरण की हानि पर प्रकाश डाला और इसे बचाने हेतु सुझाव दिए। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियो व सदस्यो द्वारा मंदिर परिसर मे पौधरोपण भी किया गया।
श्री नारायण सेवा समिति (रजि) के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए समिति के अध्यक्ष सुभाष वार्ष्णेय भोलेनाथ ने कहा कि पेड़ सभी के लिए वरदान है और धरा व मानव जीवन के संरक्षक भी है। उन्होंने कहा कि पीपल का पेड़ हमे रात दिन आक्सीजन प्रदान करता है तथा पाचन विकार और त्वचा रोगों के निवारण में सहायक है। मुख्य वक्ता डॉ. टी. एस.पाल ने धरा पर पेड़ो का महत्व बताते हुए कहा कि कोरोना काल में हमने देखा कि ऑक्सीजन बहुत कम हो गई है, वृक्ष ही ऑक्सीजन के प्राकृतिक स्रोत हैं जो हमें जीवन देते हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि कदम्ब का वृक्ष मधुमेह - एनीमिया जैसे रोगों को दूर करता है। उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि सहजन का पेड़ हृदय रोग का नाश करता है तथा यह वजन घटाने के साथ-साथ प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करता है। प्रबंधक हरीश कठेरिया ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष सैकड़ो पौधों का रोपण व संरक्षण किया जाता है आज के दिन से वर्षा काल तक कई बार पौधारोपण किया जाएगा। पूर्व प्रधानाचार्य दृगपाल जी ने कहा कि आज के दिन तथा वर्षा शुरू हो जाने पर हमें अधिक से अधिक पौधों का रोपण करके उनका संरक्षण करना चाहिए। संरक्षक बृज गोपाल गुप्ता ने बताया कि आज यहां पर कुल ग्यारह पौधों का रोपण किया जा रहा है जो वर्षा काल में और अधिक संख्या में किया जाएगा। डॉ. डी.के. अग्निहोत्री ने कहा कि रोपे हुए पौधों को हमें एक एक पौधा गोद ले लेना चाहिए ताकि बच्चों की तरह उनका उचित लालन पालन किया जा सके। डॉ. जय शंकर दुबे ने अपनी मर्मस्पर्शी कविता से सब का मन जीत लिया। डॉक्टर आशीष यादव ने कहा कि बरगद, पीपल, नीम और आम जैसे पौधे अधिक संख्या में रोपे जाने चाहिए ताकि ऑक्सीजन में अधिक से अधिक बढ़ोतरी हो सके।
इस दौरान सभी ने पौधों को हाथ में लेकर संकल्प लिया कि हम पर्यावरण सुधार के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपेंगे उनका संरक्षण, संवर्धन और लालन पालन करेंगे ताकि हर प्राणी को अच्छी मात्रा में प्राण वायु उपलब्ध हो सके । कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेशचंद्र शर्मा ने की तथा संचालन हरीश कठेरिया एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर के.जी.गुप्ता, चौधरी राजवीर सिंह, संजीव कठेरिया, श्वेता गुप्ता, संजय कुमार यादव, मुकेश पाठक, दुर्गेश कुमार, रमेश चंद्र शर्मा, मोहित यादव, पुजारी सचिन शर्मा, तथा बृज गोपाल चंद्रा आदि पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |