पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियो का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम मे जनपद की रेहड़ पुलिस ने पोक्सो एक्ट मे वाँछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि कल 11 मई को एक तहरीर थाने पर प्राप्त हुई थी। पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी इस तहरीर मे बताया गया था कि जितेंद्र पुत्र जीराज सिंह, निवासी ग्राम माधोवाला टांडा, थाना क्षेत्र रेहड़ ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा जान किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर मे बताया गया था कि जितेंद्र उपरोक्त का साथी जगवीर पुत्र नामालूम, निवासी ग्राम माधोवाला टांडा भी उसकी पुत्री पर गलत नजर रखता है। पुलिस ने पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
रेहड़ पुलिस ने आज इस मामले मे वाँछित के आरोपी जितेंद्र पुत्र जीराज सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ में चालान कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष विकास कुमार, उप निरीक्षक रहीशपाल सिंह व हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम सिंह शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |