पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में वाँछितो की गिरफ्तारी कर क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में नहटौर पुलिस ने आज रविवार को पोक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि नगर के मौहल्ला नौधा की निवासी शाहीन पत्नी जाहिल ने थाने में एक तहरीर दी थी। इस तहरीर में बताया गया था कि शान पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला नौधा, नहटौर ने उसकी पुत्री मरियम आयु 14 वर्ष का पकड़कर अश्लील हरकत की है। तहरीर में बताया गया था कि पीड़िता द्वारा इस हरकत का विरोध किये जाने पर आरोपी ने उसे अपने साथी जैनुल व बिलाल के साथ मिलकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी दी है। इस तहरीर के आधार पर तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी थी।
उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा की गयी मामले की जांच के बाद आज रविवार को उक्त मामले में वांछित मुख्य आरोपी शान पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कॉन्सटेबल अशोक कुमार व किशन कुमार शामिल रहे।
अभी तक पाठक संख्या |