रामपुर - 2 माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर किया जान देने का प्रयास, गंभीर रूप से हुआ घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, फ़रवरी 26, 2025

रामपुर - 2 माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर किया जान देने का प्रयास, गंभीर रूप से हुआ घायल

www.newsindia17.com

गत 2 माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी के रोज रोज के तानो से तंग आकर आज बुधवार की दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव निवासी ज्वालानगर, थाना क्षेत्र सिविल लाइन, रामपुर किला गेट पर फ़ास्ट फ़ूड का ठेला लगाता है। दो माह पूर्व वह एक शादी समारोह मे शामिल होने मुरादाबाद गया था। यहाँ पर उसकी जान पहचान रश्मि निवासी पीतल नगरी से हुई थी। ये जान पहचान जल्द ही प्रेम प्रसंग मे बदल गयी और दोनो ने शादी कर ली। कुछ दिनो पूर्व रश्मि अपने मायके गयी थी और उसके बाद से रोज ही गौरव से पैसे की मांग कर रही थी। रश्मि ने ससुराल आने से मना कर दिया था। गत 21 फरवरी को किसी की शादी मे शामिल होने ससुराल गया था। यहाँ उसने रश्मि से चलने को कहा था मगर उसने साफ़ इंकार कर दिया था। रश्मि से गौरव से 20 हजार की मांग की थी। इसके बाद से गौरव परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी के चलते उसने आज बुधवार की दोपहर फोटो चुंगी के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस प्रयास में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गौरव को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।


जीआरपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया गया कि प्रेम प्रसंग के बाद गौरव की पत्नी बनी रश्मि पहले से शादीशुदा है। ससुराल पक्ष मे आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए गौरव ने रश्मि एक पुरानी फोटो देख ली थी। जिसमे वह शादीशुदा दिखाई दे रही थी। रश्मि के पिता ने भी उसके शादीशुदा होने के बारे मे बता दिया था। इसके बाद से ही गौरव परेशान था।

free counter
 अभी तक पाठक संख्या