 |
मृतक अरविन्द की फाइल फोटो |
मंगलवार को जिला रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र मे हुए सड़क हादसे मे एक छात्र की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो छात्र कॉलेज मे एडमिशन कराने के बाद बाइक द्वारा वापस घर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही घायल हुए छात्र को उपचार हेतु सीएचसी मे भर्ती कराया। पुलिस मामले मे अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम करैथी निवासी अरविन्द आयु 20 वर्ष पुत्र लाल सिंह ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। आज मंगलवार को वह अपने दोस्त अबू रेहान के साथ बीए मे एडमिशन लेने बाइक द्वारा गाँव जाहिदपुर स्थित राम रत्न सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज गया था। कॉलेज मे एडमिशन लेने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर ख़ुशी ख़ुशी वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तालिकबाद गांव के पास पीछे से आयी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप की जोरदार टक्कर लगने पर बाइक सवार दोनो छात्र उछलकर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने मदद की मगर तब तक अरविन्द की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए अबू रेहान को उपचार हेतु सीएचसी पहुँचाया। प्रभारी निरीक्षक शाहबाद पंकज पंत ने बताया कि अरविन्द के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है। मृतक अरविन्द तीन भाइयो में सबसे छोटा था। अरविन्द का बड़ा भाई पुलिस मे तैनात है।
 |
अभी तक पाठक संख्या |