महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने हेतु कल देर रात से ही शिव मंदिरो मे भक्तो की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी। इस अवसर पर नहटौर क्षेत्र मे स्थित मंदिरो पर भी शिव भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर क्षेत्र के अतिरिक्त शिव भक्तो द्वारा विशेष रूप से बाईपास स्थित झारखंडी मंदिर पर अपने इष्ट का जलाभिषेक किया गया।
पाठको को बताना उचित होगा कि नहटौर थाना क्षेत्र मे स्थित प्राचीन झारखंडी शिव मंदिर भक्तो के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर पर जलाभिषेक करने हेतु स्थानीय कांवड़ियों व भक्तो के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते है। इसी क्रम मे कल अर्धरात्रि के बाद यहाँ शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया था और उसके बाद शुरू हुआ जलाभिषेक का क्रम आज दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा। यहाँ नगर के विभिन्न गणमान्यों ने भी जलाभिषेक कर भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना की।
इस दौरान भाजपा व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, अशोक चंद्रा, संजय कुमार शर्मा, कमल राठी आदि ने भी मंदिर पहुँचकर जलाभिषेक किया तथा पूजा अर्चना की।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |