कल रविवार की शाम ब्यूटी पार्लर मे मेकअप कराने आयी दुल्हन के अपहरण का प्रयास व विरोध करने पर उसकी भाभी के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के मुख्य आरोपी की तलाश मे जुटी है।
पाठको को बताना उचित होगा कि कल रविवार की शाम छपार निवासी एक युवती की बारात आयी थी। इस दौरान दुल्हन अपनी भाभी के साथ कस्बे के मुख्य बाजार मे स्थित एक ब्यूटी पार्लर मे तैयार होने आयी थी। इसी समय ब्यूटी पार्लर मे घुस आये कार सवार 4 युवको ने दुल्हन के अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर युवको ने दुल्हन के साथ आयी उसकी भाभी के साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान शोर शराबा होने पर आरोपी अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर दुल्हन के परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन की भाभी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
छपार पुलिस ने आज सोमवार को उक्त मामले मे वाँछित 3 आरोपियो निखिल चौहान, निवासी दुधार, थाना क्षेत्र कांधला शामली, शिवम उर्फ़ आदित्य निवासी गंगेरू, थाना क्षेत्र कांधला, अभिषेक निवासी मोहल्ला रामनगर, कांधला शामली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो ने बताया कि उनका एक अन्य साथी विशाल उर्फ़ आशु, निवासी गाँव रणथेड़ी, थाना क्षेत्र गंगोह, सहारनपुर दुल्हन से मिलने आया था और हम उसके साथ थे। थानाध्यक्ष छपार विकास यादव ने बताया कि फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |