उत्तर प्रदेश के रामपुर से कारोबार के लिए 5 लाख रूपये न मिलने पर पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गाँव कूँचा नक्कलान की निवासी जिकरा ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसका निकाह 26 फरवरी 2020 को मोहम्मद गुलफाम, निवासी पीर की पैंठ के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालो ने दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला का पति कारोबार करने के लिए लगातार 5 लाख की मांग करते हुए उसे मारता पीटता था। इस बीच महिला ने एक बेटी को भी जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद महिला की सास सुहाना, ननद इकरा, उजेफा व उमरा ने पैसे की मांग करते हुए उसे और भी अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला के ससुराल वाले गुलफाम का दूसरा निकाह करने की धमकी देने लगे थे। इसी बीच 5 अगस्त 2024 को सायमा नाम की एक युवती के साथ गुलफाम ने दूसरा निकाह कर लिया।
पीड़िता द्वारा इस मामले की शिकायत महिला थाने मे की गयी थी। जहाँ आरोपियो ने फैसला कर लिया था और महिला को प्रतिमाह 5 हजार रूपये देना तय हुआ था। कुछ समय बाद ससुराल वालो ने महिला को ये पैसा देने से भी इंकार कर दिया और पति ने तीन तलाक बोलकर सम्बन्ध तोड़ दिया। इसके बाद महिला अपने मायके आ गयी। महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने मे पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |