आज रविवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गाँव निवासी महिला ने गृह क्लेश के चलते स्वयं को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को परिजनों ने उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव सुल्तानपुर खुर्द निवासी एक महिला ने आज दोपहर गृह क्लेश के चलते स्वयं को आग लगा ली। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेती गयी और महिला को चपेट में ले लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। आनन फानन में महिला को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार महिला के पति व उसके जेठ में पैसे के लेनदेन को लेकर कोई विवाद चल रहा है। इसी के चलते पति - पत्नी में भी झगड़ा होता रहता था। आज रविवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला का पति वहाँ से चला गया था। पति के जाने के बाद महिला ने स्वयं को आग लगा ली।
प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि परिवार में पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। घटना की जाँच की जा रही है। फ़िलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। चिकित्साधिकारी डा0 सचिन वर्मा ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में बर्न यूनिट मुरदाबाद रेफर किया गया है।
अभी तक पाठक संख्या |