![]() |
खुशनुमा व आरोपी भांजा गुलफाम |
उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ से एक मामी व भांजे के फरार होने का मामला प्रकाश मे आया है। इस बारे मे पता लगने पर महिला के पति ने दोनो की काफी तलाश की मगर कुछ पता नही लग सका। पत्नी को तलाश कर हार चुके पति ने कल 13 जून को पुलिस को दी गयी तहरीर मे अपनी पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम घनी निवासी गुलबहार आयु 32 वर्ष का निकाह लगभग 8 वर्ष पूर्व खुशनुमा आयु 30 वर्ष के साथ हुआ था। गुलबहार शादी के पहले से दिल्ली ने रहकर काम करता था और शादी के बाद भी दिल्ली ही रह रहा था। दूसरी ओर खुशनुमा यही गाँव में रह रही थी। गुलबहार अक्सर गाँव आता जाता रहता था। गुलबहार के घर से 60 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव अमनपुर में उसका भांजा अफजाल आयु 22 वर्ष भी रहता था। गुलबहार के दिल्ली रहने के दौरान अफजाल उसके घर आता जाता रहता था। इसी दौरान अपनी मामी खुशनुमा के साथ गुलफाम का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। धीरे धीरे दोनो का सम्बन्ध बन गए और मौका देखकर 10 जून को घर से भाग गए।
गुलबहादुर के परिजनो ने बताया कि उनकी पुत्रवधू गत 10 जून को बिसौली से दवाई लेने गयी थी। वह पहले भी बिसौली अकेले ही जाती रही है। खुशनुमा के देर शाम पर तक वापस न आने पर परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। उन्होने खुशनुमा के फोन पर सम्पर्क करना चाहा मगर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनो द्वारा सूचना दिए जाने पर गुलबहार भी अगले दिन गाँव आ गया था। गुलबहार ने भी अपनी पत्नी को काफी तलाश किया मगर कुछ पता नही लग सका। पुलिस को दी गयी तहरीर मे गुलबहार ने बताया कि मेरा भांजा अफजाल मेरी पत्नी खुशनुमा को भगाकर ले गया है। इनके जाने के बाद से घर से 2 तोला सोना, सोने की अंगूठी, कान के झुमके व 30 हजार की नकदी भी गायब है। आरोप है कि खुशनुमा ही घर से आभूषण व नकदी लेकर गयी है।
थानाध्यक्ष उघैती कमलेश मिश्रा में बताया कि प्राप्त हुई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनो की तलाश मे जुटी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |