पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत नहटौर पुलिस ने आज शुक्रवार को जानलेवा हमले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा व रॉड बरामद की गयी है। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों का सुंसगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि गत 7 नवंबर को फूलवती पत्नी राजवीर सिंह निवासी ग्राम फुलसन्दा ने एक तहरीर थाने में दी थी। तहरीर में विकास पुत्र वीरेंद्र, विकुल पुत्र वीरेंद्र, वीरेंद्र पुत्र करन सिंह, निवासी ग्राम फुलसन्दा तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर शिकायतकर्ता के पुत्र धीरेन्द्र व पौत्र आकर्षित उर्फ़ गोल्डी पर मारपीट करने व जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला किये जाने का आरोप लगाया गया था। बताया गया था कि इस घटना के दौरान आकर्षित उर्फ़ गोल्डी बेहोश होकर गिर गया था। तहरीर में बताया गया था कि आरोपियों द्वारा इस मामले की शिकायत किये जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को उक्त मामले में वांछित दो आरोपियों विकुल पुत्र वीरेंद्र व विकास पुत्र वीरेंद्र को मसकन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा व रॉड बरामद की गयी है। गिरफ्तार किये गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी थाना नहटौर में संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने उप निरीक्षक भारत सिंह, हेड कांस्टेबल किशन कुमार व अशोक कुमार शामिल रहे।
अभी तक पाठक संख्या |