नहटौर/जिला बिजनौर - सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 02, 2025

नहटौर/जिला बिजनौर - सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

www.newsindia17.com
जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र मे आज बुधवार की दोपहर मानसिक रूप से विकलांग एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिल सकी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर थाना क्षेत्र के गाँव दरबारपुर मे एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणो द्वारा सूचित किये जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिल सकी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घूमता रहता था।

थानाध्यक्ष नहटौर धीरज सिंह नागर ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिली। फ़िलहाल शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मामले मे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या