बरेली/उत्तर प्रदेश - दहेज मे 10 लाख की माँग पूरी न होने पर पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी और बच्चो को घर से निकाला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026

बरेली/उत्तर प्रदेश - दहेज मे 10 लाख की माँग पूरी न होने पर पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी और बच्चो को घर से निकाला

bareilly-dowry-demand-10-lakh-husband-second-marriage-wife-children-thrown-out.html

जिला बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज मे 10 लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति ने दूसरी शादी करने के बाद उसे और दो बच्चो को घर से निकाल दिया है। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर और दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसकी शादी  2 अक्टूबर 2016 को राजेंद्र प्रसाद पुत्र मदन लाल, निवासी गाँव मनकरा, थाना मीरगंज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे परेशान करने लगे थे। महिला का कहना है कि उससे 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पीड़िता के अनुसार शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार नकदी, जेवर और घरेलू सामान दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों की कथित मांग और प्रताड़ना बंद नहीं हुई।


महिला ने पुलिस को बताया कि वह फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रही थी। आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को उसका पति पिथौरागढ़ निवासी पूजा नाम की महिला और उसके दो बच्चों के साथ वहां पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण उसने दूसरी शादी कर ली है। इस सबका विरोध किये जाने  पर पति और अन्य आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे दोनों बच्चों समेत कमरे से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस से शिकायत की।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति राजेंद्र प्रसाद, ससुर मदन लाल, देवर दीपक गंगवार, सास द्रोपती और पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या