शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश - करवा चौथ से एक दिन पहले कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, कुल्हाड़ी भी बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अक्टूबर 29, 2026

शाहजहाँपुर/उत्तर प्रदेश - करवा चौथ से एक दिन पहले कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, कुल्हाड़ी भी बरामद

shahjahanpur-karwa-chauth-se-ek-din-pehle-patni-ki-hatya-aaropi-pati-giraftar-kulhadi-baramad

जिला शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र मे पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या करने के मामले मे वाँछित  आरोपी पति को गिरफ्तार पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव चौरसिया निवासी अवनीश आयु 35 वर्ष की शादी 8 वर्ष पूर्व सुशीला आयु 30 वर्ष के साथ हुई थी। अवनीश अपनी पत्नी सुशीला और 3 बच्चो के साथ गाँव मे ही रहता था। बताया गया कि अवनीश काम करने के लिए लुधियाना जाना चाह रहा था जबकि सुशीला दिल्ली जाने के लिए कह रही थी। सुशीला का कहना था कि दिल्ली मे उसके रिश्तेदार है और वक्त जरूरत पर काम आ सकते है। इसी को लेकर कल बुधवार की दोपहर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति -पत्नी के बीच हुआ ये विवाद इतना बढ़ा कि आप खो चुके अवनीश ने कुल्हाड़ी से वार कर सुशीला को मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय दंपत्ति के छोटे बच्चे भी घर पर ही मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अवनीश अपने 6 वर्षीय बेटे को साथ लेकर मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान अल्लाहगंज पुलिस ने आज गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे आरोपी अवनीश को अविहरन की मुड़िया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद की है। अब आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


इस घटना के बाद दंपत्ति के तीन बच्चों की देखभाल को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। मृतका की तीन वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटा घर पर रह गए थे, जबकि छह वर्षीय बेटा आरोपी पिता के साथ चला गया था। बाद में छोटे बच्चों को गांव के एक परिवार के पास रखा गया। फर्रुखाबाद जिले से सुशीला के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। वहां हंगामे की स्थिति बनी, लेकिन उन्होंने बच्चों को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया।


पुलिस के अनुसार, बच्चों की परवरिश और देखभाल की उचित व्यवस्था तय करने के लिए दोनों पक्षों के गांवों के प्रधानों को बुलाकर चर्चा की जाएगी। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई के बाद यह तय करने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चों को किसके पास रखा जाए, ताकि उनकी सुरक्षा, देखभाल और भविष्य का ध्यान रखा जा सके।

conter12
अभी तक पाठक संख्या