शाही/जिला बरेली - शौच को जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026

शाही/जिला बरेली - शौच को जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/2026/10/shahi-bareilly-woman-assault-attempt-case.html
जिला बरेली के शाही थाना क्षेत्र से महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले मे कोर्ट द्वारा जारी आदेश के आधार पर शाही थाने मे 4 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि गत 3 सितंबर 2026 की दोपहर पीड़ित की भाभी शौच के लिए बाहर गयी हुई थी। इसी दौरान गाँव निवासी इसी दौरान सोहिल पुत्र इलियास ने उसे अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और गलत नीयत से झाड़ियों की ओर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

शिकायत के मुताबिक घटना के अगले दिन 4 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे चार लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की तथा घर में रखे सामान को तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने इस घटना को पहले दिन हुए विवाद से जुड़ा बताया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के संबंध में थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्याय पाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया। न्यायालय एसीजेएम-सप्तम, बरेली के आदेश पर पुलिस ने सोहिल पुत्र इलियास, इलियास पुत्र सुलेमान, शकील पुत्र सहामत और ऐजाज पुत्र इलियास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।
free counter
अभी तक पाठक संख्या